बिना टिकट सफर करने वालों पर रेलवे का शिकंजा! शहडोल में अचानक हुई ताबड़तोड़ चेकिंग, 92 मामले पकड़े गए—₹77 हजार से ज्यादा जुर्माना

शहडोल स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 92 मामलों से 77,200 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए

बिलासपुर : टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शहडोल स्टेशन में 16 अगस्त 2026 को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ शामिल थे।

 इस दौरान शहडोल स्टेशन से गुजरने वाली 09 गाड़ियो में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस अभियान में कुल 92 मामलों से 77,200 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए । जिसमें बिना टिकट के 89 मामले से 76,485 रुपए, अनियमित टिकट के 01 मामले से 515 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 02 मामले से 200 रुपए शामिल है |

 रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने के लिये फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें।

Related posts