जुए के अड्डे पर अचानक पहुंची पुलिस, मची खलबली! जांजगीर के पिसौद में 4 जुआरी धराए, ₹3,530 नकदी के साथ ताश-पत्ती बरामद

कोतवाली जांजगीर पुलिस की जुआ फड़ में रेड कार्यवाही

04 जुआरी गिरफ्तार, 3530/- रू किया गया जप्त

जांजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)  के निर्देशन में जांजगीर- चांपा जिले में कानून- व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

जुवाडियानो का नाम

1- राजू साहू उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पिसौद जांजगीर

2- प्रमोद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पिसौद जांजगीर

3- प्रमोद केवट उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पिसौद जांजगीर

4- तुलेश्वर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पिसौद जांजगीर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगिताबाली खापर्डे के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

कोतवाली पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पिसोद में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे हैं की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा रेड कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कार्यवाही कर मौके से 04 जुआरियो को पकड़ा गया जिनके कब्जे से कुल 3530- रुपए नगद एवं ताश पत्ती तथा प्लास्टिक बोरी को जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

< अपील> अभियान के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली तथा अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।

जांजगीर चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related posts