​खेतों से केबल और झटका मशीन उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब! पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की झटका मशीन बरामद और दोनों पहुंचे जेल

 बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किसानों के खेतों से झटका मशीन व पंप केबल चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार!

अमलीडीह कोसमारी खार के 03 बोरवेल पंपों का केबल वायर व झटका मशीन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश!

भाटापारा ग्रामीण पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आरोपी बीरेन्द्र माण्डले के घर से चोरी की झटका मशीन बरामद, दोनों आरोपी भेजे गए जेल!

बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में किसानों के कृषि उपकरणों एवं बोरवेल से चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशों के तहत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। खेतों में लगे झटका मशीन एवं केबल वायर चोरी करने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण:- प्रार्थी भुनेश्वर साहू (उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम अमलीडीह) ने दिनांक 18/08/2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18/08/2026 की रात्रि में अमलीडीह कोसमारी खार स्थित उनके खेत के 03 बोर में लगे पंप के केबल वायर, पड़ोसी तारकेश्वर यादव के खेत से झटका मशीन एवं मोहन ध्रुव के खेत से केबल वायर (कुल जुमला कीमत लगभग ₹10,100) अज्ञात चोरों द्वारा काट कर चोरी कर ली गई है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 473/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई, मेमोरेंडम एवं जप्ती:- विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर संदेही बीरेन्द्र माण्डले एवं उसके रिश्तेदार दीपक भारद्वाज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए केबल वायर को जलाकर उसमें से निकले तांबे (कॉपर) को कबाड़ी के पास बेच दिया था और प्राप्त पैसों को शराब पीने में खर्च कर दिया था। इसके अतिरिक्त, आरोपी बीरेन्द्र माण्डले की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई 01 नग झटका मशीन गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर बीरेन्द्र माण्डले एवं दीपक भारद्वाज को आज दिनांक 19/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. ​बीरेन्द्र माण्डले पिता राजेन्द माण्डले, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना भाटापारा ग्रामीण

2. ​दीपक भारद्वाज पिता जेठूराम भारद्वाज, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कुकदा, थाना भाटापारा ग्रामीण

Related posts