अपराध क्रमांक 222/2026 में आरोपी अर्जुन टंडन गिरफ्तार
लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्रवाई
रायपुर : थाना गोबरा नवापारा में दर्ज अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS एवं 61-BNS के प्रकरण में थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रकरण में NSA के आरोपी लल्ला सोनवानी सहित कुल 09 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा सभी आरोपी वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आरोपी अर्जुन टंडन की पहचान की गई।
आरोपी अर्जुन टंडन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा विरोध किए जाने पर संघर्ष की स्थिति निर्मित हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अपराधियों को संरक्षण देने अथवा गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
