बाल सम्प्रेक्षण गृह, माना से फरार विधि के साथ संघर्षरत बालक को पुनः कराया गया सकुशल दाखिल
थाना खमतराई के लूट एवं हत्या के प्रयास के मामले में था संलिप्त
थाना उरला पुलिस की कार्यवाही
रायपुर : कार्यालय अधीक्षक शासकीय सम्प्रेक्षण गृह, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला – रायपुर के द्वारा दिनांक 02.03.2026 को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास एवं लूट जैसे प्रकरणों में संलिप्त रहे कुछ विधि के साथ संघर्षरत् बालक, सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से मारपीट कर शासकीय बाल सम्प्रेषण गृह, माना कैम्प रायपुर से फरार हो गये थे, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फरार हुए विधि के साथ संघर्षरत बालकों की अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पतासाजी कर पुनः बाल सम्प्रेक्षण गृह सकुशल दाखिल करने हेतु निर्देशित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा लगातार फरार विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी करते हुए थाना खमतराई के अप.क्रमांक – 1189/2025 धारा 296, 351(2), 309, 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में संलिप्त रहे विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई, जिसे वैधानिक कार्यवाही उपरांत सकुशल पुनः बाल सम्प्रेक्षण गृह, माना कैम्प रायपुर में दाखिल कराया गया है।
