मयाली में मॉक एक्सरसाइज से मचा हड़कंप! अमोनिया गैस रिसाव का खौफनाक सीन, टैंकर पलटते ही दौड़ा प्रशासन, NDRF-SDRF ने संभाली कमान

कुनकुरी मयाली खण्डसा में अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज संपन्न : जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,नगर सेना, एनडीआरएफ,एसडी आर एफ,स्वास्थ्य विभाग,फूड विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग और स्काउट गाइड बच्चों का भी सराहनीय सहयोग रहा

जशपुर : जिला प्रशासन द्वारा आज कुनकुरी विकास खंड के को ग्राम खण्डसा (मयाली) में आयोजित अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज किया गया। कुनकुरी एसडीएम श्री नंद जी पांडे और नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग,नगर सेना और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज रनिंग कमेंट्री समय सुबह 10 बजे प्रारंभ किया गया।

आज का काल्पनिक परिदृश्य यह है कि जशपुर की ओर से रायगढ़ जा रहा अमोनिया गैस से भरा एक टैंकर ग्राम खण्डसा, मयाली डेम के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया है। टैंकर से अत्यधिक ज्वलनशील और संक्षारक अमोनिया गैस का तीव्र रिसाव शुरू हो चुका है।”

जिसमें सुबह 10 बजकर 05 मिनट में प्रथम सूचना एवं सूचना तंत्र की सक्रियता

“घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम और जिला आपदा राहत शाखा को दी गई है। सूचना मिलते ही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार इंसिडेन्ट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) को सक्रिय कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी, इंसिडेन्ट कमाण्डर के रूप में कमान संभाल चुके हैं और 24×7 संचार नेटवर्क के जरिए सभी नोडल अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।” समय 10:10 बजे – कॉर्डनिंग एवं सुरक्षा घेरा पुलिस विभाग “थाना प्रभारी कुनकुरी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुँचा और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से 3 स्तरीय घेराबंदी में बांट दिया गया है।

हॉट जोन (Hot Zone) दुर्घटना का मुख्य केंद्र, जहाँ केवल SCBA किट पहने प्रशिक्षित् बचाव दल ही तैनात रहे।

वार्म ज़ोन (Warm Zone): डीकंटैमिनेशन और प्राथमिक चिकित्सा पोस्ट का क्षेत्र।

कोल्ड जोन (Cold Zone): इंसिडेन्ट कमांड पोस्ट (ICP), स्टेजिंग एरिया और राहत शिविर बनाया गया था।

पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन किया गया और एम्बुलेंस हेतु ग्रीन कॉरिडोर तैयार था ।

साथ ही यह पूरा क्षेत्र ‘No Ignition Zone’ घोषित है। मोबाइल, माचिस या किसी भी स्पार्क पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है रहा है।

समय 10:15 बजे – फायर ब्रिगेड एवं नगर सेना का रिसाव नियंत्रण (Water Fog Curtain)]

“जिला सेनानी नगर सेना के नेतृत्व में फायर फाइटर्स और NDRF/SDRF बचाव दल SCBA किट और केमिकल प्रोटेक्टिव गियर पहनकर हॉट ज़ोन में प्रवेश किया गया।

इसके पश्चात Statutory Safety Advisory के अनुसार अमोनिया रिसाव पर पानी की सीधी धार मारना सख्त मना है। फायर ब्रिगेड द्वारा कैवल Water Tog/Spray का विशाल पर्दा बनाया गया था।

ताकि हवा में तैरती अमोनिया गैस पानी में घुलकर निष्प्रभावी हो जाए और बाहर न फैले। बचाव दल टैंकर के वॉल्व लीकेज को सील करने का तकनीकी प्रयास किया गया।

इसके पश्चात समयः 10:25 बजे – रेस्क्यू ऑपरेशन एवं डीकंटैमिनेशन (Decontamination Zone)] “गैस की चपेट में आए इंजडे (घायलों) को रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया और वार्म जोन में स्थापित Decontamination Corridor में घायलों और बचाव कर्मियों को पानी से नहलाया गया ताकि उनकी त्वचा व कपड़ों पर लगी अमोनिया पूरी तरह धुल जाए।”

इसके पश्चात समय 10:35 बजे – मेडिकल एड पोस्ट (MAP) एवं आपातकालीन निकासी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की टीम द्वारा स्थल पर स्थापिन Medical Aid Post (MAP) में घायलों का त्वरित उपचार शुरू कर दिया गया है। आँखों और त्वचा की जलन के लिए विशेष किट का उपयोग हो रहा है और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया।

गंभीर घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से रेफर किया जा रहा है। अति-आपातकालीन स्थिति हेतु नायब तहसीलदार के प्रभार में हेलीपैड भी तैयार किया गया था। समयः 10:45 बजे कैटल कैंप, ट्रांसपोर्ट एवं राहत शिविर ,पशु चिकित्सा‌ शिविर “उप-संचालक पशु चिकित्सा की टीम द्वारा प्रभावित पशुओं का प्राथमिक उपचार कर उन्हें पानी से नहलाया गया।

तत्पश्चात कुनकुरी जनपद पंचायत सीईओ द्वारा प्रभावित आबादी को सुरक्षित निकालकर रिलीफ कैंप (Relief Camp) में ठहराने, फूड ऑफिसर द्वारा भोजन पैकेट और स्वच्छ पेयजल वितरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

जशपुर द्वारा टैंकर ट्रांसफर यूनिट और कोड का तकनीकी सत्यापन पूरा कर लिया गया है।”इसके बाद समय 10:55 बजे – लाइव कवरेज एवं मीडिया ब्रीफिंग जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया।

“उप-संचालक जनसंपर्क द्वारा मीडिया ब्रीफिंग ज़ोन में सटीक प्रेस बुलेटिन जारी की जा रही है, ताकि जनता में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या पैनिक न फैले।”

समयः 11:05 बजे – सिचुएशन कंट्रोल एवं समापन “बंचाव दल द्वारा टैंकर के लीकेज को सफलतापूर्वक बंद कर दिया गया है। वातावरण में अमोनिया का स्तर अब पूरी तरह सुरक्षित सीमा में है। इंसिडेन्ट कमाण्डर द्वारा मॉक एक्सरसाइज के सफलतापूर्वक संपन्न होने की घोषणा की जाती है।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग, स्काउट के बच्चों, नगर सेना के जवान , पुलिस जवान, सहित अन्य विभागों का भी सराहनीय सहयोग रहा है।

Related posts