● बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का आदतन अपराधियों पर कड़ा प्रहार:
● सोलर प्लांट में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार!
● सोलर पैनल एवं केबल वायर काटकर दीवार फांदकर भाग रहा आरोपी रंगे हाथों पकड़ाया;
● आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं 03 आपराधिक मामले!
● सुहेला पुलिस की त्वरित वैधानिक कार्रवाई: चोरी का ₹9100 कीमत मूल्य का सोलर पैनल, 20 मीटर केबल वायर एवं कटर जब्त
बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं शातिर चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशों के तहत थाना सुहेला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सोलर प्लांट में घुसकर चोरी करने वाले एक आदतन एवं शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
घटना का विवरण:-दिनांक 19/08/2026 को एक अज्ञात व्यक्ति प्लांट की फेंसिंग तार के नीचे से घुसकर सोलर पैनल एवं केबल वायर काटकर चोरी कर भाग रहा है कि सूचना पर सिक्योरिटी गार्ड एवं अन्य लोगों की सहायता से आरोपी को पकड़ गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम रामप्रसाद मरावी बताया। प्रकरण में प्रार्थी अमित कुमार टण्डन (उम्र 32 वर्ष, निवासी छुईहा की रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई, पूछताछ एवं जप्ती:- सुहेला पुलिस द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने तार कटर से सोलर पैनल एवं केबल काटकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित मशरूका गवाहों के समक्ष जब्त किया गया:
1. 01 नग सोलर पैनल (कीमत लगभग ₹8,000)
2. 20 मीटर केबल वायर (कीमत लगभग ₹1,100)
3. 01 नग तार कटर (घटना में प्रयुक्त)
आपराधिक पृष्ठभूमि (क्रिमिनल रिकॉर्ड): एवं वैधानिक कार्यवाही- पकड़ा गया आरोपी रामप्रसाद मरावी एक शातिर एवं आदतन अपराधी है। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं अन्य धाराओं के तहत कुल 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी रामप्रसाद मरावी को दिनांक 19/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- रामप्रसाद मरावी पिता शोभाराम मरावी उम्र: 35 वर्ष निवासी: ग्राम भुरकुर, थाना गुगरी, जिला मण्डला (मध्य प्रदेश) हाल पता: बीरगांव रायपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)
