कोटा में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! 1 किलो गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, ₹50 हजार का माल जब्त, NDPS एक्ट में जेल भेजा

मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार   

धारा 20(बी) एन डी पी एस एक्ट

कुल जप्त –  मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलोग्राम  कुल कीमती 50000 रुपए ।

नाम आरोपी – हीरो मेट पिता स्व जंगलिया नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व चेतना  अभियान के तहत समस्त प्रकार के नशा पर त्वरित  कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 19.08.2026  को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा  में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर  वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में  टीम गठित कर  वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा में रेड कार्यवाही कर आरोपी हीरो नेताम पिता स्व जंगलिया नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 सूदन पारा कोटा थाना कोटा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलोग्राम कुल कीमत 50000 रुपए को गवाहों के समक्ष बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक शशिकांत  भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक  1256 नंद कुमार यादव , आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 656 अनिल साहू, आरक्षक 1199 शैलेन्द्र साहू का विशेष भूमिका रही।

Related posts