बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की मवेशी चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई: 04 नग भैंस चोरी मामले में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार!
तालाब से मवेशियों को चुराकर नागपुर ले जाकर बेचने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश!
सिमगा पुलिस की लगातार वैधानिक कार्रवाई: आरोपी लोकेश पाटले के कब्जे से मवेशी बिक्री की रकम ₹2500 भी जब्त
बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में पशु तस्करी एवं मवेशी चोरी के मामलों पर सख्त अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा पूर्व में दर्ज मवेशी चोरी के मामले में कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण एवं पूर्व कार्रवाई:- प्रार्थी तोरण साहू (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चौरेंगा) ने थाना सिमगा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20/05/2026 को उसकी 04 नग भैंसों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पूर्व में चोरी की गई 04 भैंसों को पिकअप वाहन में भरकर नागपुर ले जाते समय राजनांदगांव (थाना लालबाग) में पकड़ा गया था, जिसमें आरोपी नितेश भवारिया, शहरूख खान, मो. मुबाशीर एवं मो. साजीद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा मवेशियों को मालिक के सुपुर्द किया गया था।
पूछताछ, मेमोरेंडम एवं जप्ती:- मामले में आरोपी मो. मुबाशीर से मिले सुरागों के आधार पर आरोपी राकेश सतनामी को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने दिनांक 13/05/2026 को ग्राम किरवई के तालाब से 04 नग भैंसों को अपने ही गांव के लोकेश काटले के साथ मिलकर चुराया था और नागपुर में बेचा था। इसी क्रम में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही लोकेश काटले को दिनांक 20/08/2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी में शामिल होना स्वीकार किया तथा मवेशी बिक्री के अपने हिस्से के ₹2500 शेष बचे नगदी रकम पेश की।
गिरफ्तारी व वैधानिक कार्रवाई:- आरोपी के विरुद्ध अपराध का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर लोकेश काटले उर्फ भल्ला को दिनांक 20/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:- लोकेश काटले उर्फ भल्ला पिता संतोष काटले उम्र: 22 वर्ष निवासी: ग्राम किरवई, थाना सिमगा
