डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम की कार्यवाही।
चरित्र शंका पर से आरोपी द्वारा अपने पत्नी एवं अन्य युवक की फावड़ा से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा, घटना के दौरान पहना गया कपड़ा किया गया जप्त।
गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।
अंबिकापुर : थाना कमलेश्वरपुर के मर्ग क्रमांक 38/26, 39/26 धारा 194 बीएनएसएस 2023 का जांच विवेचना में घटना स्थल ग्राम बिसरपानी दारापारा पहुंचकर वारिसान, सूचक, गवाहान का कथन लिया गया, जो अपने कथन में बताये कि दिनांक 17/08/26 के शाम लगभग 6-7 बजे सोमारू मझवार के घर ग्राम विसरपानी दारापारा में मृतक बेंजे बड़ा पिता तिहरू बड़ा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिसरपानी चिखलापारा का एवं मृतिका नईहारो मझवार पति बाबुलाल मझवार उम्र 32 वर्ष और मृतिका के पति बाबुलाल मझवार पिता बुध मजवार उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम बिसरपानी के शराब के नशे में आये और आग ताप रहे थे कुछ समय बाद तीनो के बीच वाद विवाद होकर तीनो आपस में लडाई झगडा करने लगे तो लडाई झगडा को देखकर सोमारू मझवार अपने दुसरे घर मे चला गया, दुसरे दिन दिनांक 18/08/26 के सुबह आकर देखा तो मृतक बेंजे बडा और मृतिका नईहारी मझवार मृत हालत में घर के अंदर पड़े थे जिनके सिर चेहरा, शरीर में चोट और खून से लथपत था मौक़े से बाबुलाल मझवार फरार था, बाबुलाल मझवार के द्वारा ही दोनो मृतकों कों फावड़ा से मारकर हत्या किया गया है जो कि आरोपी बाबुलाल मझवार का कृत्य सदर धारा 103 (1) बीएनएस 2023 का पाये जाने से थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मौक़े का निरीक्षण किया गया एवं थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री तुल सिंह पट्टावी के नेतृत्व में थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहो का कथन लेख किया गया जो आरोपी बाबुलाल मझवार द्वारा ही अपनी पत्नी मृतिका नईहारो मझवार एवं मृतक बेंजे बड़ा की हत्या करने का सबुत पाये जाने से आरोपी बाबुलाल मझवार को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम बाबुलाल मझवार आत्मज बुधु मझवार उम्र 35 वर्ष साकिन बिसरपानी तिलकपारा थाना कमलेश्वरपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना दिनांक कों चरित्र शंका पर से वाद विवाद होने पर अपनी पत्नी नईहारो मझवार एवं अन्य युवक बेंजे बड़ा कों फावड़ा से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा एवं घटना के दौरान पहना गया कपड़ा जप्त किया गया है, आरोपी द्वारा घटना कारित किये जाने एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, सायबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकाश सिन्हा, आरक्षक विकास मिश्रा, अशोक यादव, अर्जुन पैकरा, बरन सिंह सक्रिय रहे।
