महुआ शराब के अवैध कारोबार पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा! मुखबिर की सूचना पर दबिश, महिला के कब्जे से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद—आरोपी गिरफ्तार

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

महिला आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर चांपा  : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

दिनांक 21.08.226 को पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पामगढ़ क्षेत्र की जानकी बाई द्वारा अवैध कच्ची महुआ बिक्री की जाती है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर पकड़ा जिसके कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/₹ बरामद कर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि प्रमोद महार प्रआर रामलाल मार्कडेय आरक्षक भुनेश्वर पटेल, श्याम सरोज ओग्रे  मआर जयंती, सविता पटेल सैनिक चंद्रशेखर प्रधान थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts