त्योहारी सीजन में अपराधियों पर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेष वारंट अभियान में 44 गिरफ्तारी एवं 39 स्थायी वारंट सहित कुल 83 वारंट तामील कराये गये
रायपुर : आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लंबित न्यायालयीन वारंटों की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा विशेष वारंट अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पांच थाना क्षेत्रों में कुल 83 वारंटों का निष्पादन किया गया, जिसमें 44 गिरफ्तारी वारंट एवं 39 स्थायी वारंट शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा एवं एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना-वार कार्रवाई—
थाना खमतराई — 20 गिरफ्तारी वारंट एवं 09 स्थायी वारंट, कुल 29।
थाना उरला — 05 गिरफ्तारी वारंट एवं 05 स्थायी वारंट, कुल 10।
थाना गुढ़ियारी — 11 गिरफ्तारी वारंट एवं 02 स्थायी वारंट, कुल 13।
थाना खम्हारडीह — 08 गिरफ्तारी वारंट एवं 04 स्थायी वारंट, कुल 12।
थाना पंडरी — 19 स्थायी वारंट।
इस प्रकार नॉर्थ जोन के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, खम्हारडीह एवं पंडरी में चलाए गए विशेष वारंट अभियान के दौरान 44 गिरफ्तारी एवं 39 स्थायी वारंट सहित कुल 83 वारंटों का निष्पादन किया गया।
अभियान का उद्देश्य आगामी त्योहारी सीजन के दौरान कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना, आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली, अपराधियों पर निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
