4.24 करोड़ के गांजा कांड में बड़ा एक्शन! 848 किलो गांजा और बस जब्ती मामले का फरार आरोपी MP के कटनी से गिरफ्तार, पुलिस की इण्ड-टू-इण्ड जांच जारी

4 करोड़ से अधिक के गांजा जप्ती/एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी को थाना जयनगर पुलिस ने बरही कटनी मध्यप्रदेश में दबिश देकर पकड़ा।

पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा, परिवहन में प्रयुक्त बस की गई थी जप्त।

इण्ड-टू-इण्ड विवेचना है लगातार जारी।

सूरजपुर : थाना जयनगर पुलिस ने दिनांक 04.06.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि अंबिकापुर की ओर से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही नीलम बस क्रमांक सीजी 15 ईएच 4301 में घुमन्तु किस्म के महिला पुरूष बैठे है सभी लोग अपने साथ बोरी, कपडे से बंधे गठरी में अवैध मादक पदाथ गांजा एवं गठरी के उपर झाड़ू बांध कर रखे है और कही बिक्री करने हेतु बस बुकिंग कर लेकर जा रहे है। पुलिस टीम रेड कार्यवाही कर सिलफिली पहुंची जो बस के ड्राईवर सीट में चालक तथा बस के अंदर में 06 महिलाये बैठी हुई मिली जिनके संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बस के सीट लोवर, उपर स्लीपर सीट में रखा 53 बोरी, कपड़े साड़ी में बंधा गठरी में जिसके उपर झाड़ू बंधा था जिनमें कुल 848 किलो 650 ग्राम गांजा पाया गया।

मामले में 848 किलो 650 ग्राम गांजा कीमत करीब 4 करोड़ 24 लाख रूपये, 478 नग झाडू, परिवहन में प्रयुक्त बस व 1 नग मोबाईल जप्त कर आरोपी (1) गोल झरनी (2) उनर बाई (3) रूजीना (4) अटरिया (5) अन्टबाई (6) पेहरी बाई (7) छोटन राम (बस चालक) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 140/2026 धारा 20(बी), (आईआई), (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया था। मामले में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने प्रकरण में इण्ड टू इण्ड विवेचना कर फरार आरोपियों की हरसंभव पतासाजी कर उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए थे। थाना जयनगर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान नई तकनीकी संसाधनों की मदद ली जिसके आधार पर आरोपी जाजोन सिंह को बरही कटनी मध्यप्रदेश में होने की पुख्ता जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम विधिवत् कटनी मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई और ग्राम खिरहनी बरही जिला कटनी में घेराबंदी कर आरोपी जाजोन पारधी पिता कदम पारधी उम्र 39 वर्ष निवासी खिरहनी थाना बरही जिला कटनी (मध्यप्रदेश) को पकड़ा और माननीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी को थाना जयनगर लाया गया। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् दिनांक 24.08.2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में इण्ड-टू-इण्ड विवेचना जारी और फरार अन्य आरोपियों को पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता, एसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक रजिन्दर एक्का, आरक्षक जितेन्द्र साहू, हरि सिंह सक्रिय रहे।

Related posts