विष्णु भैया ने रक्षाबंधन पर्व से पहले पंडरीपानी के बहनों और भाइयों को एसबीआई के नवीन शाखा की दी सौगात
60 गांव के लोगों को मिलेगा का सीधा लाभ
गांवों वालों की बरसों की मांग पूरी होने पर विष्णु भैया को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने नवीन शाखा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की घोषणा
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज फरसाबहार विकासखंड के पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नवीन शाखा और भवन का शुभारंभ किया। विष्णु भैया से उनकी बहनों और भाइयों ने नवीन शाखा की मांग गई थी। आज रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी के आसपास 60 गांवों को रक्षाबंधन की बढ़ी सौगात मिली है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल ।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले पंडरीपानी और आसपास के किसानों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए लगभग 5 किलोमीटर दूर फरसाबहार जाना पड़ता था। वर्तमान में पंडरीपानी में एसबीआई की शाखा शुरू होने से आसपास के करीब 60 गांवों के लोगों को सीधे बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इनमें बोखी, सहसपुर, भगोरा, बनगांव, सीमाबाड़ी, मुंडाडीह और सरईटोली सहित अन्य ग्राम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने पंडरी पानी में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा पंडरी पानी बाजार पारा में मंगल भवन बनाने की घोषणा, अम्बाकछार में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा, सीमाबाड़ी में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा, हाथीबेड़ से कोतबा गांधी चौक 7 किलोमीटर का सड़क निर्माण, मेन रोड सिसरिंगा 10 लाख रुपए के सीसी रोड बनाने की घोषणा, हाईस्कूल मैदान में चैंजिंग रूम बनाने की घोषणा, हाई स्कूल प्रांगण को जीर्णोद्धार करने की घोषणा,मूंगी दरबार में पुलिया निर्माण की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों के साथ एसबीआई बैंक के पूरी टीम को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में करीब 200 लोगों ने बैंक में अपने खाते खुलवा लिए हैं। नई शाखा शुरू होने से किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के ऋण एवं बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। कार लोन, होम लोन और शिक्षा लोन के साथ किसानों के लिए कृषि ऋण की सुविधा भी सुलभ होगी।
लगभग 15 लाख रुपये की लागत से भवन को सुव्यवस्थित एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान दिया गया।

इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, फरसाबहार विकासखंड के जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय जिला पंचायत सदस्य श्री वेदप्रकाश भगत पंडरी पानी की सरपंच जसोदा पैंकरा, भरत सिंह, उपेन्द्र यादव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसबीआई भोपाल के महाप्रबंधक मनोज कुमार, बिलासपुर के उप महा प्रबंधक आलोक रंजन, रायगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेन्द्र रावत,भिलाई के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल यादव, पंडरी पानी के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार टोप्पो, जशपुर के लीड बैंक अधिकारी राकेश तिवारी और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 9 हितग्राहियों को 50 हजार से 1 लाख 90 हजार रुपये तक के ऋण के स्वीकृति पत्र दिया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 2 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 4 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये के बीमा दावे के चेक वितरित किए गए। इसी प्रकार फरसाबहार विकासखंड की किसान श्रीमती लक्ष्मी बाई को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने जशपुर के प्रधान आरक्षक स्वर्गीय श्री राहुल राम प्रधान के परिवार को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक भी प्रदान किया जाएगा। एसबीआई के सीएसआर से क्षेत्र में होंगे विभिन्न विकास कार्य किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सीएसआर मद से क्षेत्र में सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्य किए गए हैं। कुल लगभग 53 लाख रुपये की राशि से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी प्रकार 19 बच्चों को लैपटॉप प्रदान किया गया।
फरसाबहार विकासखंड के 5 आंगनबाड़ी केंद्रों का लगभग 8 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया है। वनवासी कल्याण आश्रम को मेडिकल वैन तथा स्कूल को फर्नीचर प्रदान किया गया। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार को 2 कूलर और 1 वाटर कूलर उपलब्ध कराया जाएगा। पंडरीपानी छात्रावास में फर्नीचर एवं आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।
आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार रावत ने किया और मंच संचालन रायगढ़ के प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।
पंडरीपानी में एसबीआई की नवीन शाखा के शुभारंभ से क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं उनके गांव के करीब उपलब्ध होंगी। इससे किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को वित्तीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
