कुनकुरी के वरिष्ठ नागरिक स्वर्गीय परमेश्वर साव के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना.

जशपुर/कुनकुरी : कुनकुरी के वरिष्ठ नागरिक स्वर्गीय परमेश्वर साव के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। 26 अगस्त को उनके निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह उनके कुनकुरी स्थित निवास पहुंचे और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय परमेश्वर साव के सरल एवं सहज व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके निधन को दुःखद बताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सुबह कुनकुरी में वरिष्ठ नागरिक स्वर्गीय परमेश्वर साव के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। 26 अगस्त को उनका निधन हो गया है।

Related posts