रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! आगासोद स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग से कई ट्रेनें प्रभावित, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत 5 गाड़ियां बदलेंगी रूट, 2 ट्रेनें होंगी लेट

उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी- बीना सेक्शन के मध्य आगासोद स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के साथ ही ट्रेनों के परिचालन गतिशीलता संबंधी कार्य किए जा रहे हैं | इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी-बीना सेक्शन के मध्य स्थित आगासोद स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य कार्य किया जायेगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी |

 विवरण इस प्रकार है –

 परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-

👉      दिनांक 26 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2026 तक कोरबा से चलने वाली संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा मार्ग होकर अमृतसर जाएगी ।

👉     दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी मार्ग होकर निजामुद्दीन जाएगी ।

👉      दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी -योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी मार्ग होकर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी ।

👉     दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को अम्बिकापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी मार्ग होकर निजामुद्दीन जाएगी ।

👉     दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12807 विशाखापटनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया इटारसी-जबलपुर-ओहन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी मार्ग होकर निजामुद्दीन जाएगी ।

 देरी से रवाना होने वाली गाडियां :-

👉     दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।

👉     दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।

Related posts