जशपुर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 03 सितम्बर 2026 तक कुल 7611.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 8743.7 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 87.1 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
बीते 24 घंटों में जिले में कुल 44.9 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा मनोरा में 13.0 मिमी, जशपुर में 12.3 मिमी, कांसाबेल में 6.5 मिमी और कुनकुरी में 4.4 मिमी दर्ज की गई। वहीं फरसाबहार में 2.2 मिमी, दुलदुला में 2.0 मिमी, बागबहार में 1.7 मिमी, सन्ना में 1.3 मिमी, पत्थलगांव में 1.2 मिमी और बगीचा में 0.3 मिमी वर्षा हुई।
01 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1194.9 मिमी हुई है जो सामान्य 850.6 मिमी का 140.5 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 1037.1 मिमी, बागबहार में 903.5 मिमी, पत्थलगांव में 818.1 मिमी, कांसाबेल में 745.1 मिमी, जशपुर में 701.6 मिमी, सन्ना में 672.3 मिमी, फरसाबहार में 638.9 मिमी, दुलदुला में 509.8 मिमी और सबसे कम बगीचा में 390.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
