जन्माष्टमी-गणेश पर्व से पहले तारबाहर पुलिस का प्रहार! कमर में धारदार चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, 7 अन्य असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई

अगामी जन्माष्ठमी एवं गणेश पर्व के मद्देनजर असामाजिक तत्वो एवं अवैध रूप से चाकू रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का धारदार चाकू किया गया जप्त।

आरोपी के विरूद्ध पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

07 अन्य असामाजिक तत्वो पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

थाना तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।  नाम आरोपी- 1.विशाल देवांगन उर्फ विशु पिता कन्हैया लाल देवांगन उम्र 27 साल सा. नयापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.

बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा अगामी जन्माष्ठमी त्यौहार एवं गणेश पर्व के मद्देनजर असामाजिक तत्वो एवं अवैध रूप से चाकू रखने वालो के विरूद्ध कार्यवाही एवं क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वो पर नजर रखने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर पेट्रोलिंग डियूटी पर रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि गिरजा चैक के पास एक व्यक्ति धारदार धारदार स्टील का चाकू लेकर खडा है। कि सूचना पर तत्काल मौके पर घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकडकर उसके कमर से एक नग धारदार चाकू मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आम्र्स के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है। एवं 07 अन्य असामजिक तत्वो पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया है।                    

उक्त कार्यवाही में सउनि उदयभान सिंह, पीएसआई गौतम शुक्ला आर महेन्द्र सोनकर आर. राजेश श्रीवास, नुरूल कादिर, आर. रूपलाल चंद्रा, आर. भागीरथी गेंदले, राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts