नारी शक्ति पुरस्कार वर्ष 2022 हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भारत शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार वर्ष 2022 हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नारी शक्ति पुरस्कार हेतु व्यक्तियों, संस्था या संगठन के अंतर्गत कोई भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। जिन्होंने महिलाओं को निर्णय लेने की भूमिका में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित, महिलाओं को परंपरागत और गैर पारंपरिक क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने  का कार्य किया हो। जिसके अंतर्गत विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं खेल, कला,  संस्कृति आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य शामिल है।

उन्होंने बताया की किसी  संस्था  द्वारा  पुरस्कार के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की स्थिति में संस्था को प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष तक कार्य किया होना आवश्यक है।  आवेदक की आयु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक 25 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रदान किया जाता है। इस हेतु नामांकन व आवेदन ऑनलाईन पोर्टल www.awards.gov.in  के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। इस हेतु नामांकन, आवेदन ऑनलाईन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!