सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी! अकलतरा पुलिस ने 65 वाहन चालकों के खिलाफ काटे चालान, गलत पार्किंग से लेकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सख्ती

थाना अकलतरा पुलिस ने यातायात नियमों को अंदेखा करने वालो के विरूध्द की शक्त कार्यवाही।

65 वाहनो के विरूध्द एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर मान्नीय न्यायालय पेश हेतु पर्ण-प्रतिपर्ण के माध्यम से की चालानी कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा : अकलतरा शास्त्री चैक से रेल्वे स्टेशन और डाक घर के बीच वाहन चालको द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन को रोड में खडा कर यातायात प्रभावित करते पाये जाने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय  के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डां युलैण्डन यार्क एवं अति. पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में एंव डां. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनु. अधि. पुलिस अकलतरा के पर्यवेक्षण में मान्नीय न्यायालय न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी अकलतरा में आयोजित लोक अदालत के परिपेक्ष में तीन सवारी वाहन चालक व नाबालिक वाहन चालको के विरूध्द यातायात नियमो को अंदेखा करने पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई जिसमें 65 वाहनो के विरूध्द मोटर व्हीकअल एक्ट ,के तहत कार्यवाही की गई ।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी के नेतृत्व, में अकलतरा थाना  स्टाप के साथ किया गया।

Related posts