त्योहारी सीजन में ध्वनि नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, 141 DJ संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कराया गया बाउंड ओवर
आगामी त्योहारी सीजन एवं विभिन्न रात्रिकालीन आयोजनों को देखते हुए दुर्ग जिले में 141 DJ संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
DJ संचालकों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों तथा ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्धारित नियमों का पालन करने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए।
थाना स्तर पर DJ संचालकों को बुलाकर आवश्यक समझाइश दी गई तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई।
आयोजनों के दौरान सार्वजनिक शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
दुर्ग पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी एवं रात्रिकालीन आयोजनों को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 141 DJ संचालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बाउंड ओवर कराया गया।
दुर्ग : आगामी त्योहारी सीजन एवं विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान रात्रि में DJ एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा थाना स्तर पर DJ संचालकों की जानकारी संकलित की गई। संबंधित संचालकों को थाना बुलाकर ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं आगामी आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए जिले में कुल 141 DJ संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर कराया गया। पुलिस द्वारा आयोजनों के दौरान निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी निगरानी रखी जा रही है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में जिले के संबंधित थाना प्रभारियों एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके द्वारा DJ संचालकों की जानकारी संकलित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं आवश्यक समझाइश की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं DJ संचालकों से अपील करती है कि आगामी त्योहारी एवं सामाजिक आयोजनों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुरूप ही करें। नियमों का उल्लंघन पाए
जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिक किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
