YouTube पर सट्टा-मटका के अंकों का खेल! ‘ANSHU MATKA’ चैनल से प्रचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाइल और डिजिटल सामग्री जब्त

YouTube चैनल के माध्यम से सट्टा के अंकों का प्रचार-प्रसार कर सट्टा कारोबार बुक को बढ़ावा देने  वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा “ANSHU MATKA” नामक YouTube चैनल पर सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर अपलोड एवं प्रसारित किए जा रहे थे।

उतई पुलिस ने सूचना की तस्दीक कर आरोपी को डुमरडीह बस स्टैण्ड क्षेत्र से पकड़कर उसके मोबाइल फोन की जांच की।

आरोपी के कब्जे से 02 नग Vivo कंपनी के Android मोबाइल फोन एवं सट्टा लेन-देन से संबंधित डिजिटल सामग्री जप्त की गई।

प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा सट्टा गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

थाना उतई पुलिस द्वारा दिनांक 04.09.2026 को YouTube चैनल के माध्यम से सट्टा-मटका के अंकों का प्रचार-प्रसार कर सट्टा गतिविधि संचालित करने वाले आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग : पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04.09.2026 को थाना उतई पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि डुमरडीह बस स्टैण्ड स्थित अंजली ब्यूटी पार्लर के पास एक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन के माध्यम से YouTube पर सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर अपलोड एवं सार्वजनिक रूप से प्रसारित कर रहा है।

सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि चेलक, उम्र 29 वर्ष, निवासी बड़े पारा, जय स्तंभ चौक, डुमरडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग बताया।

गवाहों की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 नग Vivo कंपनी के Android मोबाइल फोन प्राप्त हुए। मोबाइल फोन को चालू कर YouTube का अवलोकन करने पर आरोपी द्वारा “ANSHU MATKA” नामक YouTube चैनल/अकाउंट के माध्यम से “राजधानी नाईट कल्याण जोड़ी” सहित सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर अपलोड एवं प्रसारित करना पाया गया।

पुलिस द्वारा सट्टा संचालन से संबंधित डिजिटल सामग्री एवं अन्य उपलब्ध विवरण को विधिवत जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों एवं सट्टा गतिविधियों से जुड़े संभावित संपर्कों के संबंध में जांच जारी है।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा YouTube पर “ANSHU MATKA” नामक चैनल के माध्यम से सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो तैयार कर उन्हें अपलोड एवं सार्वजनिक रूप से प्रसारित किया जा रहा था, जिससे सट्टा गतिविधि के लिए अंकों का प्रचार-प्रसार किया जाता था।

घटना स्थल – अंजली ब्यूटी पार्लर के पास, बस स्टैण्ड डुमरडीह, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम – रवि चेलक, उम्र 29 वर्ष, निवासी बड़े पारा, जय स्तंभ चौक, डुमरडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. Vivo कंपनी के 02 नग Android मोबाइल फोन।

2. सट्टा लेन-देन/संचालन से संबंधित डिजिटल सामग्री एवं विवरण।

अपराध क्रमांक : 444/2026

धारा : 06(क), 07(1), 11, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना उतई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सट्टा संचालित अथवा प्रचारित करने वालों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखते हुए उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नागरिक अवैध सट्टा गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करें।

Related posts