धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार
ईदगाह भाटा मैदान के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी
के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद
आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई
रायपुर : दिनांक 04.09.2026 को थाना आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ईदगाह भाटा मैदान के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार बटनदार चाकू रखकर आने-जाने वाले लोगों को दिखाकर डरा-धमका रहा है एवं चाकू लहरा रहा है।
सूचना पर थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान – शेख युसुफ उर्फ नजमुद्दीन, उम्र 41 वर्ष, निवासी ईदगाहभाठा के सामने, रायपुर
अपराध क्रमांक 206/2026 धारा 25 27 आर्म्स एक्ट
आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आजाद चौक एवं थाना आजाद चौक पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
