अवैध शराब कोचियों के खिलाफ पश्चिम जोन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
मुजगहन एवं डी.डी. नगर पुलिस ने 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 246 पौवा (44.280 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त
अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 08 अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी कार्यवाही
रायपुर : पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा संबंधित एसीपी के नेतृत्व में पश्चिम जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार ताबड़तोड़ एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 04.09.2026 को थाना मुजगहन एवं डी.डी. नगर पुलिस की टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश एवं घेराबंदी की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से कुल 246 पाव अवैध शराब, 44.280 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹24,600/- है, जप्त की गई। इसके अतिरिक्त ₹150/- बिक्री रकम भी बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कुल 08 पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना मुजगहन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
थाना मुजगहन पुलिस द्वारा ग्राम बोरियाकला, सलोनी एवं सिवनी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर लगातार निगरानी रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर अवैध शराब के साथ 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 180 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, मात्रा 32.400 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹18,000/- जप्त की गई।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/2026 से 246/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कुल 06 पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. राहुल मन्हारे, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सलोनी।
02. रूपेश नारंगे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सलोनी।
03. चंद्रहास साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बोरियाकला।
04. आनंद राम, उम्र 54 वर्ष, निवासी मठपारा बोरियाकला।
05. पीतांबर मेहर, उम्र 26 वर्ष, निवासी मठपारा बोरियाकला।
06. हितेश वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बोरियाकला।
थाना डी.डी. नगर पुलिस की लगातार कार्यवाही
थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा भी अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।
महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड के पास कार्यवाही –
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अवैध शराब बिक्री करते हुए निशाद जगत, उम्र 48 वर्ष, निवासी मटकोड़ापारा चंगोराभाठा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,200/- तथा ₹150/- बिक्री रकम बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 551/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जोरापारा में कार्यवाही –
पुलिस टीम द्वारा जोरापारा स्थित सुलभ शौचालय के पास अवैध शराब बिक्री करते हुए काजल पाण्डेय, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपिया के कब्जे से 34 पाव देशी मसाला शराब एवं कैन में रखी शराब, कुल 6.120 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,400/- जप्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 550/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।
थाना मुजगहन
➡️ 06 आरोपी गिरफ्तार
➡️ 06 प्रकरण दर्ज
➡️ 180 पाव अवैध शराब
➡️ 32.400 बल्क लीटर शराब
➡️ अनुमानित कीमत ₹18,000/-
थाना डी.डी. नगर
➡️ 02 आरोपी गिरफ्तार
➡️ 02 प्रकरण दर्ज
➡️ 66 पाव अवैध शराब
➡️ 11.880 बल्क लीटर शराब
➡️ अनुमानित कीमत ₹6,600/-
➡️ ₹150/- बिक्री रकम बरामद
कुल कार्यवाही
➡️ 08 आरोपी गिरफ्तार
➡️ 08 पृथक प्रकरण दर्ज
➡️ 246 पाव अवैध शराब जप्त
➡️ 44.280 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त
➡️ अनुमानित कीमत ₹24,600/-
➡️ ₹150/- बिक्री रकम बरामद
अवैध शराब कारोबारियों को स्पष्ट संदेश
रायपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कारोबारियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पश्चिम जोन पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
