एयर गन से फायरिंग कर युवक को किया घायल, फिर गड़ासानुमा हथियार लेकर दौड़ा आरोपी! कोतवाली पुलिस ने दबोचा, एयर गन जब्त

आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ़्तार।

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

आरोपी द्वारा एयर गन चलाकर आहत कों गंभीर चोट किया गया था कारित।

आरोपी के कब्जे से 01 नग एयर गन किया गया जप्त।

गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।

सरगुजा : प्रार्थी आयुष सोनकर साकिन खटिकपारा नमनाकला अम्बिकापुर का थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04/09/26 के दोपहर में प्रार्थी अपने साथी आजाद सोनकर आदी सोनकर के साथ नमनाकला स्थित खिस्त मिलन आश्रम नमनाकला अम्बिकापुर के ग्राउण्ड में बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान विनोद तिर्की हाथ में एयर गन लेकर आया और पुरानी रंजिश कों लेकर एवं गुस्से में आकर प्रार्थी की ओर एयर गन चला दिया, जिसका एक छर्रा प्रार्थी के गले के दाहिने तरफ लगा, जब आहत एवं साथी मौक़े से भागने लगे तब विनोद तिर्की अपने हाथ में एक गडासानुमा हथियार लेकर आया और, गाली गुप्तार करते हुवे प्रार्थी एवं उसके साथी के तरफ दौड़ने लगा। तब सभी लोग वहां से डरकर भाग गया। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 612/26 धारा 109(1) बी. एन. एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर व प्रार्थी / आहत व गवाह का कथन दर्ज किया गया है। विवेचना पर आरोपी विनोद कुमार तिर्की पिता फांसिस तिर्की उम्र 52 वर्ष निवासी खिस्तमिलन आश्रम अम्बिकापुर रिंग रोड अम्बिकापुर के खिलाफ अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी विनोद तिर्की को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा सदर धारा का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी को घटना में प्रयुक्त एयरगन का वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जो अपने पास एयरगन का दस्तावेज नहीं होना बताया गया है, पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त एयरगन जप्त किया गया है, आरोपी विनोद तिर्की के खिलाफ सदर धारा का अपराध सबुत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले में अग्रिम जांच विवेचना किया जा रहा है।

 सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक नितिन सिन्हा, विवेक राय, एहसान फ़िरदौशी सक्रिय रहे।

Related posts