पुलिस से बचकर दूसरे जिले में छिपा था 24 वर्षीय आरोपी, साइबर टीम ने खोज निकाला ठिकाना; नाबालिग से अनाचार के मामले में गिरफ्तार कर भेजा जेल

नाबालिग से अनाचार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले से दबोचा

FIR दर्ज होने के बाद से अपने निवास स्थान से था फरार, साइबर थाना जांजगीर की मदद से मिली सफलता

जांजगीर-चांपा : नाबालिग पीड़िता से जबरदस्ती अनाचार करने के मामले में फरार आरोपी को थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अपराध दर्ज होने के बाद से अपने सकुनत से फरार था। साइबर थाना जांजगीर की मदद से पुलिस ने उसे जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के थाना सलिहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थारगांव से गिरफ्तार किया गया।

मामले का विवरण:- प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 425/2026, धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 4(1), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 08 मार्च 2026 को आरोपी नंदलाल साहू (24 वर्ष), निवासी ग्राम रानीगढ़, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग पीड़िता के साथ जबरदस्ती अनाचार किया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में मुलमुला पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। साइबर थाना जांजगीर की सहायता से दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को आरोपी को ग्राम थारगांव से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनकी रही अहम भूमिका:- उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शिवानंद सिंह, थाना प्रभारी मुलमुला, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, PSI पुरेंद्र कुमार (थाना सलिहा), प्रधान आरक्षक विवेक सिंह तथा आरक्षक शनॊहर जगत, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया एवं संबंधित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related posts