थाना तखतपुर पुलिस की कार्यवाही चोरी के 02 आरोपिया, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पेश
आरोपिया से चोरी के एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाईप बरामद
नाम आरोपी- 1 फूलमनी देवार पति राहुल देवार उम्र 26 साल निवासी कॉलेजपारा तखतपुर
2. दिया देवार पति कमल देवार निवासी कॉलेजपारा तखतपुर बिलासपुर
बिलासपुर : प्रार्थी के द्वारा दिनांक 04/09/2026 को एफआईआर दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्टेट बैंक के पीछे तखतपुर से एल्युमिनियम की वेस्ट पाईप कीमती 15000 रूपये चोरी कर ले गया है जिसमें अपराध क्रमांक 522/2026 धारा 305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरा देखने पर उक्त आरोपिया को देखा गया है,आरोपियाा को तलब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया जिनकी मेमोरेण्डम कथन तहत समक्ष गवाहन के मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में चोरी करना बताये है,कथन पर से आरोपी के निशानदेही पर समक्ष गवाहन के मुताविक जप्ती पत्रक के उक्त मशरूका किमती 15000-रूपये का जप्त कर बजाफ्ता शुमार किया गया। आरोपियान को विधिवत गिरफ्तार कर उक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, सउनि रमेश ओरके, वरिष्ठ आरक्षक -राजकुमार श्याम, हरिश यादव, नरेश निराला, संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।
