शिक्षक दिवस पर जांजगीर-चांपा पुलिस का साइबर वार! 800 से ज्यादा ‘मैं हूं साइबर शिक्षक’ सेल्फी से सोशल मीडिया पर छाया जागरूकता अभियान, पुलिस अधीक्षक ने भी दिया संदेश

शिक्षक दिवस पर जांजगीर चांपा पुलिस की साइबर जागृति अभियान का विशेष आयोजन

पुलिस अधीक्षक पहुंचे ग्राम सरखो के उत्कृष्ट कालेज एवं जांजगीर के प्रदान अकादमी कोचिंग सेंटर “मैं हूं साइबर शिक्षक” का सेल्फी लेकर दिया सायबर सुरक्षा का संदेश

मैं हूं साइबर शिक्षक” अभियान में 800 से अधिक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर किया गया जागरूकता संदेश का प्रसार

शिक्षकों को बनाया गया “साइबर शिक्षक”, सम्मान के साथ दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

जांजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के चतुर्थ सप्ताह के अंतर्गत आज शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलेभर में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं को साइबर अपराध, साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी बनकर किए जाने वाले कॉल, OTP एवं बैंकिंग जानकारी की सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया तथा शिक्षकों को “साइबर शिक्षक” बनकर जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

“मैं हूँ साइबर शिक्षक” पहल के तहत शिक्षकों एवं अन्य नागरिकों द्वारा सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिससे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचा और अभियान को व्यापक जनभागीदारी मिली।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम सरखो के उत्कृष्ट कालेज एवं प्रदान akadami सेंटर जांजगीर पहुंचकर छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, जिले के थाना चौकी प्रभारियों  एवं पुलिस अधि/कर्मियों द्वारा प्राथमिकता से अभियान संचालित कर साइबर जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Related posts