सकरी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार; 310 ग्राम गांजा और बिक्री की रकम समेत ₹15,270 का माल जब्त

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने  किया गया गिरफतार

आरोपी के कब्जे से 310 ग्राम गांजा कीमती 15000 रूपये एवं बिक्री रकम 270 रूपये किया गया जप्त

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

नाम आरोपी – श्रीमती उम्मद बी पति आसमी खान उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम चोरभट्ठी थाना सकरी जिला बिलासपुर

बिलासपुर : श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अवैध नशीले मादक पदार्थ एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) परमेश्वर तिलकवार से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था दिनांक 05.09.2026 की जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि उम्मद बी नामक महिला ग्राम चोरभट्टी में अपने पास एक काला रंग का पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा रखकर नशा करने वाले लोगो को विक्री कर रही है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया । मुखबीर के निशानदेही पर बिजली ऑफिस मोड के पास ग्राम चोरभट्ठी के पास श्रीमती उम्मद बी पति आसमी खान उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम चोरभट्ठी थाना सकरी जिला बिलासपुर को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 310 ग्राम कीमती 15000 रूपये एवं नगदी रकम 270 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध विधिवित एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यावाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया हैा

Related posts