पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से सिर पर किए कई वार; गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी सेवाराम साहू को दबोचा

धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी सेवाराम साहू को लिया गया हिरासत में

आहत का आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा हमला का कारण

रायपुर : प्रार्थिया रानी वर्मा ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.09.2026 को रात्रि करीब 10:30 बजे वह अपने घर के सामने जन्माष्टमी का कार्यक्रम देख रही थी। इसी दौरान उसके जेठ उमेन्द्र सिंह वर्मा घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल को अंदर करने के लिए बाहर निकले। तभी विकास नगर निवासी सेवाराम साहू अचानक पीछे से आया और किसी बात को लेकर धारदार हथियार से उसके जेठ उमेन्द्र सिंह वर्मा की हत्या करने की नीयत से सिर के पीछे हिस्से में लगातार कई वार कर गंभीर चोट पहुँचा कर वहाँ से फरार हो गया। जिस पर आरोपी सेवाराम साहू के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 392/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम द्वारा आरोपी सेवाराम साहू की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित ठिकाने पर लगातार रेड कार्यवाही कर उसे पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा आहत का उसकी पत्नी से अवैध संबंध का शक होने के कारण घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चापड़ जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

हिरासत में आरोपी का नाम -सेवाराम साहू पिता आनंद साहू उम्र 38 साल निवासी विकास नगर, गुढ़ियारी, रायपुर|

Related posts