अवैध शराब बेचते 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, बोरी से 42 पाव देशी मसाला शराब बरामद; पुरानी बस्ती पुलिस ने जब्त की ₹4,600 की सामग्री

अवैध शराब की बिक्री करते आरोपी को पुरानी बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 42 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 7.560 बल्क लीटर बरामद।

जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹4,200/- एवं बिक्री रकम ₹400/- जप्त।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 473/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई।

अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने पुरानी बस्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई।

रायपुर : डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि न्यूट्रल सिटी भाठागांव के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख नौशाद पिता शेख महफूज, उम्र 31 वर्ष, निवासी ब्लॉक नंबर 6/15 बी एस.यू.पी. कॉलोनी भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे में रखी नीले रंग की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 42 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, प्रत्येक पाव में 180 एम.एल., कुल 7.560 बल्क लीटर शराब, कीमत लगभग ₹4,200/- तथा शराब बिक्री की रकम ₹400/- बरामद हुई।

पुलिस द्वारा शराब एवं बिक्री रकम को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 473/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपी

शेख नौशाद पिता शेख महफूज, उम्र 31 वर्ष ,निवासी—ब्लॉक नंबर 6/15 बी एस.यू.पी. कॉलोनी भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

Related posts