जनता की सेवा से पहले सेहत जरूरी! कलेक्टर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य जांच शिविर, अधिकारियों का हुआ ईको-ईसीजी टेस्ट

कलेक्टर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

अधिकारियों के ईको एवं ईसीजी का हुआ जांच

रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ईको, ईसीजी, बीपी एवं शुगर की जांच की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि अगर हम स्वस्थ होंगे तो प्रशासन के माध्यम से जनता की सेवा और बेहतर तरीके से कर सकते हैं। शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने शासकीय कार्यों के चलते अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते, इसलिए यह जांच शिविर लगाया गया है।

Related posts