यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की मुस्तैदी
यातायात थाना पचपेड़ी नाका द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध बिना नंबर मोटरसाइकिल की रोककर जाँच की गई
जांच में थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से चोरी का हुआ खुलासा
रायपुर : पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.09.2026 को दोपहर 12:00 बजे यातायात थाना पचपेड़ी नाका प्रभारी गोविंद यादव मय स्टाफ थाना यातायात पचपेड़ी नाका
प्र.आर.1815कुलेश्वर राजपूत, आर. 194 अमित डहरिया, आर.1738 सुनील सिंह क्षत्रिय एवं आर.669 गोपाल राजपूत के द्वारा संतोषी नगर क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल को रोका गया। वाहन चालक से पंजीयन प्रमाण पत्र (RC) प्रस्तुत करने कहने पर वह “दस्तावेज लेकर आता हूँ” कहकर चला गया।चालक के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए यातायात पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन के चेचिस नंबर के माध्यम से वाहन स्वामी एवं पंजीयन का विवरण निकाला गया। पड़ताल के दौरान मूल वाहन स्वामी से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल (हीरो एचएफ डीलक्स, पंजीयन क्रमांक CG 22 M 1937) दिनांक 14.08.2026 को चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 375/2026, धारा 303(2) BNS के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज है।
यातायात पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर सुरक्षार्थ थाना पचपेड़ी नाका में रखवाया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक व विवेचनात्मक कार्रवाई हेतु संबंधित थाना तिल्दा-नेवरा को सूचित कर दिया गया है। आरोपी चालक की पहचान व पतासाजी की जा रही है।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की आमजन से अपील
वैध नंबर प्लेट का उपयोग करें: अपने वाहनों पर नियमानुसार स्पष्ट एवं मानक (HSRP) नंबर प्लेट अवश्य लगाएं। बिना नंबर या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दस्तावेज साथ रखें: वाहन चलाते समय आवश्यक वैध दस्तावेज (RC, DL, इंश्योरेंस आदि) हमेशा अपने पास या mParivahan/DigiLocker में सुरक्षित रखें और चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।
सजग रहें: सेकंड हैंड वाहन खरीदते समय चेचिस नंबर एवं इंजन नंबर का मिलान मूल दस्तावेजों से भली-भांति अवश्य करें, ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से बचा जा सके। किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
