नॉर्थ जोन पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा! चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, 19 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

नॉर्थ जोन पुलिस की सघन चेकिंग एवं बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई जारी

चाकू लेकर घूमने वाले 01 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई एवं 19 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर : क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से धारदार हथियार एवं चाकू लेकर घूमने वाले व्यक्तियों तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों की लगातार जांच एवं पतासाजी कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा थाना पंडरी, गुढ़ियारी, खमतराई एवं उरला क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

थाना उरला द्वारा अपराध क्रमांक 449/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत सघन चेकिंग अभियान के दौरान चाकू लेकर घूम रहे  गणेश ध्रुव पिता श्याम रतन ध्रुव उम्र 22 वर्ष, निवासी शिव नगर बीरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध भी नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना पंडरी द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 02 प्रकरणों में कुल 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना गुढ़ियारी द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना खमतराई द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 07 प्रकरणों में 08 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना उरला द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 03 प्रकरणों में 05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इस प्रकार नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आज कुल 14 प्रकरणों में 19 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में चाकू एवं अन्य धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts