नॉर्थ जोन में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 दिन में 111 पर कार्रवाई; 42 वारंटी तामील, 55 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, हत्या-ड्रग्स मामलों में भी बड़ी गिरफ्तारी

नॉर्थ जोन पुलिस का साप्ताहिक विशेष अभियान : कुल 111 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

05 आर्म्स एक्ट प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, 05 प्रकरणों में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में 01 फरार आरोपी गिरफ्तार, हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, 55 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं 42 वारंटियों के वारंट तामील

रायपुर : दिनांक 01 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक नॉर्थ जोन क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम, आमजन की सुरक्षा तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 111 व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न अपराधों एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों, अवैध शराब की बिक्री करने वालों, मादक पदार्थों के अपराध में संलिप्त आरोपियों, गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा अवैध रूप से धारदार चाकू एवं अन्य हथियार लेकर घूमने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 05 प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए गए।

धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए 05 प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार

थाना खम्हारडीह में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे 01 आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

हत्या के गंभीर मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार

थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की साजिश रचकर हत्या करने के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला, खमतराई, धरसींवा एवं सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

पुलिस की लगातार पतासाजी, संभावित ठिकानों पर दबिश एवं बढ़ते दबाव के चलते 03 फरार आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया, जिन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत लगातार कार्रवाई की गई।

दिनांक 01 से 07 सितंबर 2026 तक कुल 55 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

वारंट तामिली

विशेष अभियान के दौरान नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी करते हुए कुल 42 वारंटियों के वारंट तामील कराए गए।

साप्ताहिक अभियान के दौरान कुल कार्रवाई

आर्म्स एक्ट – 05 प्रकरणों में 05 आरोपी

धारा 34(2) आबकारी एक्ट – 05 प्रकरणों में 05 आरोपी

एनडीपीएस एक्ट – 01 फरार आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में – 03 आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – 55 व्यक्ति

वारंट तामिली – 42 वारंटी

इस प्रकार दिनांक 01 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा कुल 111 व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न अपराधों, वारंट तामिली एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वालों, अवैध शराब की बिक्री करने वालों, मादक पदार्थों के अपराध में संलिप्त आरोपियों, फरार आरोपियों, वारंटियों एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts