शराबखोरी पर बलौदाबाजार पुलिस का बड़ा एक्शन, होटल-ढाबों और चखना सेंटरों में छापेमारी; सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले समेत 22 पर कार्रवाई

होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों, अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई छापामार कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 08.09.2026 को आकस्मिक चेकिंग कार्यवाही कर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले कुल 22 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.09.2026 को अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले कुल 22 आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए सभी 22 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

आरोपियों के नाम

1. ​भजन पिता परदेशी केवट उम्र 32 साल निवासी करहीबाजार चौकी करहीबाजार

2. देवा पिता प्रभु चक्रधारी उम्र 26 साल निवासी ग्राम करहीबाजार चौकी करहीबाजार

3. गुलाब पिता देवेन्द्र साहू उम्र 35 साल निवासी लवन थाना लवन,

4. रविशंकर पिता गोविंद साहू उम्र 50 साल साकिन ग्राम बैगनडबरी थाना कसडोल

5. सोनू पिता घुरपाल कश्यप उम्र 63 साल साकिन कसडोल थाना कसडोल

6. उगेश पिता गणेश साहू उम्र 33 साल साकिन कसडोल थाना कसडोल

7. गौरीशंकर पिता तेरस केवट उम्र 46 साल साकिन कसडोल थाना कसडोल

8. गोपी पिता मोहन यादव उम्र 31 साल साकिन पकरिया जिला गौरेला-पेंड्रा

9. बिजेश पिता कौशल प्रजापति उम्र 27 साल साकिन गिधौरी थाना गिधौरी

10. विजय पिता कौशल प्रजापति उम्र 28 साल साकिन गिधौरी थाना गिधौरी

11. विवेक पिता परदेशी बारले उम्र 24 साल साकिन जुनवानी थाना गिधपुरी

12. दुर्गेश पिता अशोक जोशी उम्र 23 साल साकिन अमसेना

13. बबलू पिता सहाबुद्दीन घृतलहरे उम्र 40 साल साकिन जुनवानी थाना गिधपुरी

14. कंश पिता भागीरथी बघेल उम्र 49 साल साकिन छडिया थाना पलारी।

15. भानु प्रताप पिता रामलाल बारले उम्र 18 साल 07 माह साकिन घटोली जिला बेमेतरा।

16. कन्हैया पिता श्रवण साहू उम्र 28 साल साकिन अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण।

17. हुलास पिता श्रवण साहू उम्र 26 साल साकिन अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण।

18. झरोखा पिता भुवन देवांगन उम्र 29 साल साकिन परशुराम वार्ड थाना भाटापारा शहर।

19. भूपेन्द्र पिता दिलहरण यदु उम्र 22 साल साकिन रामसागर वार्ड थाना भाटापारा शहर,

20. रंजीत पिता शंकर बंजारे उम्र 40 साल साकिन बड़े जरोद थाना भाटापारा शहर।

21. भरत पिता बलदेव यादव उम्र 19 साल साकिन रामसागर पारा वार्ड थाना भाटापारा शहर।

22. देवेन्द्र पिता तोपसिंह नायक उम्र 44 साल साकिन सुहेला थाना सुहेला।

Related posts