डोटोपार में शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी! पुलिस ने 1,400 रुपये की 7 लीटर अवैध महुआ शराब की जब्त, आबकारी एक्ट में कार्रवाई

अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

आरोपी को ग्राम डोटोपार में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी से ₹1400 कीमत मूल्य का 07 लीटर अवैध हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 09.09.2026 को थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा ग्राम डोटोपार में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹1400 कीमत मूल्य का कुल 07 लीटर अवैध हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- गोपीराम जांगडे उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम डोटोपार थाना सिटी कोतवाली

Related posts