अवैध शराब का धंधा पकड़ाया! डीडी नगर पुलिस ने 34 पाव देशी मसाला शराब के साथ 22 वर्षीय आरोपी को दबोचा, ₹3,400 की शराब जब्त

अवैध शराब की बिक्री करते आरोपी को डी.डी. नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 6.120 बल्क लीटर बरामद।

जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3,400/-

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 564/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई।

अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने डी.डी. नगर पुलिस की लगातार कार्रवाई।

रायपुर : डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 09.09.2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर रवाना थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बटकेश्वरी मंदिर के सामने डगनिया क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लखन यादव पिता गोपाल यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी बटकेश्वरी मंदिर के सामने डगनिया, थाना डी.डी. नगर, रायपुर बताया।

आरोपी के कब्जे में रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 34 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, प्रत्येक पाव में 180 एम.एल., कुल 6.120 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹3,400/- है, बरामद हुई। पुलिस द्वारा शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 564/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

लखन यादव पिता गोपाल यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी—बटकेश्वरी मंदिर के सामने डुंगनिया, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

Related posts