शोरूम के बाहर खड़ी एक्टिवा पर चोर ने किया हाथ साफ! डी.डी. नगर पुलिस और ACCU ने बेमेतरा से आरोपी दबोचा, चोरी की गाड़ी बरामद

चोरी की एक्टिवा वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से चोरी एक्टिवा वाहन कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त

थाना डी डी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर : प्रार्थी प्रीतम ध्रुव निवासी अमलेश्वर, जिला दुर्ग ने थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 14.08.2026 को रात में अपनी एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 क्यू एम 1472 को सरोना स्थित रेन्ज रोवर शोरूम के सामने खड़ी कर सामान लेने गया था। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो वाहन खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त एक्टिवा वाहन को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 515/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी डी नगर के नेतृत्व में थाना डी डी नगर पुलिस एवं क्राइम टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में बेमेतरा निवासी हेमंत उर्फ दाउ उर्फ सूरज सिंह राजपूत को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी हेमंत उर्फ दाउ उर्फ सूरज सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 क्यू एम 1472 कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।  

गिरफ्तार आरोपी – हेमंत उर्फ दाउ उर्फ सूरज सिंह राजपूत पिता सनत सिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिवान थाना बेरला जिला बेमेतरा।

Related posts