त्योहारों में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा! नॉर्थ जोन में सघन चेकिंग से चाकूबाजों पर कार्रवाई, 22 मामलों में प्रतिबंधात्मक और कानूनी कार्रवाई

गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारी सीजन को लेकर नॉर्थ जोन पुलिस की सघन जांच एवं लगातार कार्यवाही

चेकिंग के दौरान चाकू लेकर घूमते पाए जाने पर 02 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 22 प्रकरणों में प्रभावी वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर : गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारी सीजन के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार सघन जांच एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों की जांच करते हुए अवैध हथियार रखने एवं लेकर घूमने वालों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सघन जांच एवं चेकिंग के दौरान थाना पंडरी एवं थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में चाकू लेकर घूमते पाए जाने पर 02 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 291/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी धर्मेंद्र घृतलहरे के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 277/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

त्योहारी सीजन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों एवं शांति व्यवस्था भंग करने की संभावना वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

थाना उरला द्वारा धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 03 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

थाना खम्हारडीह द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 05 प्रकरणों में 05 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

थाना गुढ़ियारी द्वारा धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 03 प्रकरणों तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई।

थाना पंडरी द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 02 प्रकरणों में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार थाना खमतराई द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 02 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इस प्रकार नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आज आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरणों सहित कुल 22 प्रकरणों में प्रभावी वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, सघन जांच एवं चेकिंग तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। अवैध हथियार रखने एवं लेकर घूमने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts