प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पूर्ण आवास में हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जा रहा है। पक्का आवास मिलने से हितग्राही परिवार के चेहरे खिल उठे।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जिले में पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में जिला जशपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतो में के अंतर्गत स्वीकृत आवास के पूर्ण होने पर हितग्राही परिवार द्वारा विधि-विधान से गृह प्रवेश किया गया।
नवीन आवास में गृह प्रवेश के अवसर पर हितग्राही परिवार में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा।
पक्का आवास मिलने पर परिवार ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने हितग्राही परिवार को नए आवास के लिए शुभकामनाएं दीं।
