NDPS प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, 65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में जामुल पुलिस की कार्रवाई
थाना जामुल के अपराध क्रमांक 343/2025, धारा 8/21(सी) NDPS Act के प्रकरण में आरोपी सरनजीत सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था।
प्रकरण में पूर्व में 65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), कार एवं एप्पल कंपनी के 02 मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 8,00,500 रुपये की सामग्री जप्त की गई थी।
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन से हेरोइन उपलब्ध कराने में आरोपी सरनजीत सिंह की संलिप्तता संबंधी तथ्य सामने आए थे।
लगातार पतासाजी एवं तकनीकी तथा मैदानी प्रयासों के बाद जामुल पुलिस टीम ने आरोपी को पंजाब के अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
थाना जामुल के NDPS प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी की पतासाजी कर पुलिस टीम द्वारा पंजाब पहुंचकर गिरफ्तारी की गई तथा ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
दुर्ग : दिनांक 18.05.2025 को थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज एवं ढाबा संचालकों तथा संबंधित व्यक्तियों की चेकिंग कार्यवाही के दौरान ग्राम कुरूद स्थित रूढ़ाहा होटल के कमरा नंबर 106 की जांच की गई। इस दौरान आरोपी वैभव सोनी एवं शुभम सिंह के कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) लगभग 65 ग्राम बरामद किया गया था।
मामले में हेरोइन (चिट्टा), एक कार एवं एप्पल कंपनी के 02 मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 8,00,500 रुपये की सामग्री जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक 343/2025, धारा 8/21(सी) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन में हेरोइन (चिट्टा) आरोपी सरनजीत सिंह द्वारा उपलब्ध कराया जाना बताया गया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी पतासाजी के लिए थाना जामुल पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई की जा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा पंजाब में आरोपी के संभावित ठिकाने की जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई की गई। दिनांक 09.09.2026 को प्रातः 07:00 बजे आरोपी सरनजीत सिंह उर्फ सोनू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम
मेहमा, थाना चट्टीविंड, ग्रामीण अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया तथा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
विवेचना में सामने आए तथ्यों के अनुसार आरोपी द्वारा हेरोइन (चिट्टा) उपलब्ध कराया जाना बताया गया है। प्रकरण में मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं संलिप्तता के संबंध में विवेचना जारी है।
घटना स्थल
ग्राम कुरूद स्थित रूढ़ाहा होटल, कमरा नंबर 106, थाना जामुल क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम – सरनजीत सिंह उर्फ सोनू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मेहमा, थाना चट्टीविंड, ग्रामीण अमृतसर, पंजाब।
जप्त सामग्री
पूर्व में प्रकरण में 65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक कार एवं एप्पल कंपनी के 02 मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 8,00,500 रुपये की सामग्री जप्त की गई थी।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा लगातार सूचना संकलन, तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर पतासाजी करते हुए पंजाब पहुंचकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा सेवन से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में प्राप्त सूचना पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों का सहयोग नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण में महत्वपूर्ण है।
