पटाखे जैसी आवाज से मचा रहा था शोर, मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर की बाइक पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा; चालक वाहन छोड़कर फरार

आम नागरिक के शिकायत पर यातायात पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन पर की कार्यवाही।

वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगी थी तथा चालक द्वारा तेज आवाज में पटाखे जैसी आवाज की जा रही थी।

ASI प्रवीण सिंह द्वारा शासकीय स्कूल कोसानाला के पास वाहन को पकड़ा गया।

पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

वाहन को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपेला थाना के सुपुर्द किया गया।

दुर्ग : यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए तेज आवाज करने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 11/09/2026 को नेहरू नगर निवासी द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि एक वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया है तथा बिना नंबर के वाहन को तेज गति एवं अत्यधिक आवाज के साथ चलाया जा रहा है। वाहन से पटाखे फोड़ने जैसी तेज आवाज उत्पन्न होने के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ASI प्रवीण सिंह ने वाहन की तलाश कर उसे शासकीय स्कूल कोसानाला के पास पकड़ा। पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगी होने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग किया जाना पाया गया। यातायात पुलिस द्वारा उक्त वाहन को अग्रिम वैधानिक ककार्यवाही हेतु सुपेला थाना के सुपुर्द किया गया है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर का ही उपयोग करें। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार लगातार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालक अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से वैध नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन चलाएं।

Related posts