क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ के साथ आयोजित बैठक कार्यक्रम में दी गई “साइबर जागृति अभियान” के संबंध में जानकारी
जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा की उपस्थिति में जिले के इन्फ्लुएंसर्स व क्रिएटर्स के साथ हुई विशेष बैठक
सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार की गई अपील
जिले के लगभग 50 प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तथा विभिन्न शासकीय व निजी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
जागरूकता की एक सेल्फी” (Ek Selfie) लेकर अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का लिया गया संकल्प
बलौदाबाजार-भाटापारा : साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ (15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 11.09.2026 को दोपहर 12:00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार के सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीटअप’ (खास मुलाकात) सह-समीक्षा बैठक में “साइबर जागृति अभियान” के संबंध में जानकारी दिया गया। इस बैठक में जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक एवं साइबर अभियान की जानकारी:- बैठक के दौरान उपस्थित सोशल मीडिया क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों को ‘साइबर जागृति अभियान’ के उद्देश्य, महत्व और वर्तमान में चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता चरणों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उपस्थित इन्फ्लुएंसर्स को निर्देशित व प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं तक पहुँचने का सबसे सशक्त माध्यम सोशल मीडिया है। उन्होंने सभी क्रिएटर्स से अपील की कि वे अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स और प्लेटफॉर्म्स के जरिए शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने, आमजनों को शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी, साइबर सुरक्षा से जुड़े संदेशों, सावधानियों और बचाव के उपायों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का प्रत्येक नागरिक ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रह सके।
बैठक में दिए गए साइबर
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सोशल मीडिया विशेषज्ञों द्वारा बताए गए सुरक्षा के प्रमुख बिंदु:
1. स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग: सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) तथा अनजान लिंक्स व एपीके (APK) फाइलों से सतर्कता।
2. डिजिटल अरेस्ट व फर्जी कॉल्स: सीबीआई, पुलिस, ईडी या ट्राई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर डराने वाले ठगों से बचाव के उपाय।
3. वित्तीय सुरक्षा: किसी भी अज्ञात व्यक्ति से ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह।
50 से अधिक इन्फ्लुएंसर्स एवं अधिकारियों की उपस्थिति:- इस विशेष बैठक में जिले के लगभग 50 की संख्या में प्रमुख कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तथा विभिन्न शासकीय एवं प्राइवेट संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी इन्फ्लुएंसर्स ने पुलिस व जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए जनहित में साइबर सुरक्षा संबंधी रील्स, पोस्ट व संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का भरोसा दिलाया।
जागरूकता की एक सेल्फी” से जुड़ने का आह्वान:- कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी क्रिएटर्स एवं अधिकारियों ने आधिकारिक बैनर/पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपनी “जागरूकता की एक सेल्फी” (Ek Selfie) ली और इसे अपने हैंडल्स पर शेयर कर दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
