बोरवेल केबल चोरी का खुलासा, मुखबिर की सूचना पर चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा; चोरी का 30 मीटर तार बरामद

चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ार के शासकीय स्कूल में लगे बोरवेल का केबल तार को काटकर चोरी करने वाले 04 चोरों को चकरभाठा पुलिस के गिरफ्त में।

आरोपीगणों के कब्जे से कटा हुआ बोरवेल का केबल तार लगभग 30 मीटर को किया गया बरामद।

आरोपीगणों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) के तहत की गई कार्यवाही।

बिलासपुर : दिनांक 10.09.2026 को शासकीय स्कूल कडार के प्रधान पाठक पन्नालाल कौशिक द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की किसी अज्ञात चोर द्वारा स्कूल कैंपस लगे बोरवेल का केबल तार लगभग 30 मीटर को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोर का पतासाजी किया गया। पतासाजी के दौरान जरिए मुखबिर सूचना से मिला कि उक्त चारों आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसके आधार पर सभी आरोपीगणों की खोजबीन कर सभी को अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। अपराध कारित करना स्वीकार किए जिनसे बोरवेल का केबल तार को जप्त कर विधिवत कर कार्यवाही की जा रही है।

चकरभाठा पुलिस की जनअपील –

सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

नाम आरोपी –

1. दीपक साहू पिता उम्र 22 वर्ष।

2. रामनारायण साहू पिता स्व. नरेश साहू उम्र 19 वर्ष।

3. आनंद खरे पिता स्व. मोहित राम खरे उम्र 22 वर्ष।

4. पुरुषोत्तम वर्मा पिता रोहित वर्मा उम्र 24 वर्ष सभी निवासी ग्राम कड़ार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

Related posts