सार्वजनिक जगह में धारदार बटन दार चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर : दिनांक 13/09/ 2026 को दौरान टाउन पेट्रोलिंग के मुखबिर से सूचना मिला की हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स मोपका के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू रखकर हवा में लहरा कर आसपास एवं आने जाने वालों को डरा धमका रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के जाकर घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सनी पिता नंदलाल चक्रवर्ती उम्र 36 साल निवासी पचरी घाट कोतवाली बिलासपुर का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक धारदार बटन वाला चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
अपराध क्रमांक _ 1314/26
धारा _ 25, 27 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी _ अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी पिता नंदलाल चक्रवर्ती उम्र 36 साल निवासी पचरी घाट बिलासपुर
जपती _ एक नग धारदार बटन दार चाकू
