नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर लूट की वारदात का खुलासा! तीनों ने राहगीर को घेरा, धमकाकर छीने मोबाइल-पर्स; 75 हजार के 3 मोबाइल और बाइक बरामद

डरा-धमकाकर मोबाइल लूटने वाले 02 आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए, लूटे गए 03 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर प्रार्थी से पता पूछने के बहाने तीन आरोपियों ने घेरकर धमकी दी और मोबाइल एवं पर्स लूटकर फरार हो गए थे।

विवेचना के दौरान थाना पुरानी भिलाई एवं थाना छावनी पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार पतासाजी कर आरोपियों को थाना छावनी क्षेत्र से हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 03 मोबाइल फोन, कुल अनुमानित कीमत ₹75,000 तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई।

दुर्ग : दिनांक 13.09.2026 की रात्रि थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना में त्वरित विवेचना एवं लगातार पतासाजी के माध्यम से पुलिस ने 02 आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा तथा लूट की सामग्री बरामद की।

दिनांक 13.09.2026 को रात्रि लगभग 08:45 बजे प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार बघेल, निवासी सुभाष चौक, शीतला पारा, भिलाई-03, घर से टहलने निकले थे। वे नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से होते हुए बिजली ऑफिस के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लड़के उनके पास रुके और पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की।

इसके बाद तीनों ने प्रार्थी को घेरकर मोबाइल फोन मांगा। प्रार्थी द्वारा मोबाइल देने से मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती मोबाइल एवं पर्स छीन लिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 510/2026, धारा 309(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद से फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। थाना पुरानी भिलाई एवं थाना छावनी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय देवांगन, साहिल चेलक एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को थाना छावनी क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल से घूमकर राहगीर को पता पूछने के बहाने रोकना, बातचीत के दौरान उसे घेरना तथा विरोध करने पर धमकी देकर मोबाइल एवं अन्य सामान लूटकर मौके से फरार होना बताया गया है।

घटना स्थल

नेशनल हाईवे की सर्विस रोड, बिजली ऑफिस के पास, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1 संजय देवांगन पिता विनोद देवांगन उम्र 25 वर्ष साकिन मिलन चौक संतोषी पारा थाना छावनी

2 साहिल चेलक पिता बबलू चेलक उम्र 19 वर्ष साकिन करुणा अस्पताल दीपक बक्श के पास थाना छावनी

3 अपचारी बालक

जप्त संपत्ति

1 मोबाईल वीवो वी 27 कीमती 35000 रु

2 मोबाईल सैमसंग कीमती 20000रु

3 मोबाईल टीपल सी कीमती 20000 रु

4 हीरो मोटर सायकिल क्र CG 07 CY 9369 कीमती 50000 रु।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा एवं सहायक उप निरीक्षक हिरामन रामटेके सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों अथवा गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में बिना जोखिम उठाए तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा जांच एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related posts