दवाई खाकर बाइक चलाना पड़ा भारी! झपकी आने से सड़क पर गिरा चालक, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा, प्राथमिक उपचार देकर 112 से अस्पताल पहुंचाया

दवाई के सेवन के बाद वाहन चलाते समय आई झपकी, सड़क पर गिरकर घायल हुआ मोटरसाइकिल चालक  यातायात पुलिस ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल।

सिविक सेंटर जोन प्रभारी एवं हमराह टीम ने घायल मोटरसाइकिल चालक की तत्काल मदद की।

दवाई खाने के बाद वाहन चलाते समय झपकी आने से मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया था।

यातायात पुलिस टीम ने मौके पर प्राथमिक सहायता देते हुए घायल के पैर में पट्टी बांधी।

112 वाहन को मौके पर बुलाकर घायल को तत्काल अस्पताल उपचार हेतु रवाना किया गया।

दुर्ग : आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को दोपहर के समय यातायात पुलिस सिविक सेंटर जोन प्रभारी निरीक्षक पी.डी .चन्द्रा एवं हमराह टीम आरक्षक दिव्य देव राजदूत,  विनीत तिवारी द्वारा फॉरेस्ट वेन्यू, जवाहर उद्यान चौक के पास यातायात व्यवस्था हेतु पेट्रोलिंग जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक दवाई का सेवन करने के बाद वाहन चला रहा था। वाहन चलाते समय अचानक झपकी आने के कारण वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति की मदद की। पुलिस टीम द्वारा उसके पैर में पट्टी बांधकर प्राथमिक सहायता दी गई तथा 112 वाहन को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद घायल को बिना विलंब किए उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि दवाई के सेवन के बाद यदि नींद, चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो वाहन न चलाएं। थोड़ी सी असावधानी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन चलाते समय पूरी तरह सतर्क एवं स्वस्थ रहना आवश्यक है।

Related posts