गणेशोत्सव से दीपावली तक सुरक्षा का सख्त पहरा! बिलासपुर पुलिस के अभियान में 73 निगरानी बदमाशों पर बाउंड ओवर, 73 आर्म्स एक्ट कार्रवाई, 83 स्थाई और 109 गिरफ्तारी वारंट तामील

आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने बिलासपुर पुलिस का सघन अभियान—कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर

01 से 14 सितंबर तक आर्म्स एक्ट के तहत 73 कार्रवाई एवं धारा 170 BNSS के तहत 131 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

83 स्थाई वारंट एवं 109 गिरफ्तारी वारंट तामील

73 निगरानी गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई—चाकूबाजी, नशा एवं उपद्रव पर सख्त निगरानी

बिलासपुर : आगामी गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली सहित विभिन्न त्योहारी एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने तथा किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, निगरानी गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 01.09.2026 से 15.09.2026 तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग, निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 813 कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत 73 कार्रवाई तथा धारा 170 BNSS के तहत 131 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही धारा 126, 135(3) BNSS के तहत 302 कार्रवाई करते हुए संभावित रूप से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामिली को भी अभियान में प्राथमिकता दी गई। इस दौरान 83 स्थाई वारंट एवं 109 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

इसके अतिरिक्त जिले के 73 निगरानी गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई। स्टंटबाजी, शराब पीकर वाहन चलाने, आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर विशेष पुलिस तैयारी :

आगामी त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनो को देखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा पूर्व से ही कानून-व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की

गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग एवं पेट्रोलिंग को प्रभावी किया जा रहा है।

पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रत्येक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। त्योहारों की आड़ में हथियार लेकर घूमने, चाकूबाजी, नशे का कारोबार, स्टंटबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव अथवा

किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर पुलिस की अपील

बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आगामी त्यौहारों एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, हथियार का प्रदर्शन, नशे का कारोबार अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले प्रयास की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

त्योहार सभी के लिए हैं—शांति एवं सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार और सख्ती से जारी रहेगी।

आर्म्स एक्ट – 73 कार्रवाई

धारा 170 BNSS – 131 कार्रवाई

धारा 126, 135(3) BNSS – 302 कार्रवाई

निगरानी गुंडा-बदमाश – 73 के विरुद्ध बाउंड ओवर कार्रवाई

स्थाई वारंट – 83 तामील

गिरफ्तारी वारंट – 109 तामील

स्टंटबाजी – 04 कार्रवाई

धारा 185 एम.वी. एक्ट – 30 कार्रवाई

आबकारी एक्ट – 07 कार्रवाई

एनडीपीएस एक्ट – 01 कार्रवाई

Related posts