1100 दीयों की रोशनी से आलोकित हुआ सेवा का संकल्प : पॉवर कंपनी के तीनों प्रबंध निदेशकों ने किया दीप प्रज्ज्वलन, प्रदेश भर में शुरू हुआ जनसेवा अभियान, गांव-गांव पहुंचेंगे शिविर, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जनसेवा पर जोर.

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के तहत आज ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ पहल के अंतर्गत मुख्यालय सेवा भवन प्रांगण में 1100 दीये जलाए गए। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के.कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के.शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा का संकल्प लिया। इसके साथ ही प्रदेश भर में फैले मैदानी कार्यालयों, उपकेन्द्रों और विद्युत गृहों में भी दीये जलाए गए। सेवा भवन में आकर्षक रंगाोली भी बनाई गई थी।

कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए प्रदेश भर के विद्युत कार्यालयों में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा पहले चरण में आज प्रदेश भर में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्ज्वलन एवं दूसरे चरण में समस्त कार्यालयों एवं सबस्टेशनों में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया जायेगा।

जनरेशन कंपनी में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम के पश्चात् सेवा मेरा योगदान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग (रंगोली), जल जन सेवा संकल्प के तहत संयंत्रों में जल संरक्षण एवं जल संचयन प्रदर्शन, सेवा की कहानी में स्थानीय रोजगार एवं सीएसआर हितग्राहियों की वास्तविक कहानियां प्रेषित की जाएगी एवं सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम माह भर आयोजित किया जायेगा।

Related posts